नवगछिया : नवगछिया स्टेशन के पूर्वी केबिन मदन अहिल्या महिला कॉलेज के नजदीक बुधवार को ऑटो के धक्के से रेलवे का समपार फाटक बीच से ही टूट गया। इस कारण जहां ट्रेनों का परिचालन कुछ समय के लिए बाधित रहा, वहीं समपार फाटक पर भीषण जाम लग गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ट्रेन आने की सूचना पर गेटमैन ने समपार फाटक गिराना शुरू किया था, उसी दौरान ट्रंक लदा एक ऑटो फाटक के अंदर घुसने लगा, जिससे फाटक क्षतिग्रस्त हो गया। यह देख ऑटो चालक वहां से भाग गया। उस वक्त समपार फाटक के दोनों ओर छोटी-बड़ी गाड़ियों की लाइन लगी थी। इस कारण वहां भीषण जाम लग गया। यह देख एक्सप्रेस सहित कुछ ट्रेनों को तुरंत रोकना पड़ा। बाद में केबिन मैन और ट्रेन चालक ने ट्रेन से उतर कर रेलवे ट्रैक पर खड़े वाहनों को आगे बढ़ाया, उसके बाद ट्रेनें रवाना हुईं।

नवगछिया : कटिहार के रेल डीएसपी उपेंद्र कुमार यादव ने बुधवार को नवगछिया जीआरपी थाने का निरीक्षण किया। थाने में विभिन्न तरह के अभिलेखों और लंबित मामलों की समीक्षा की। लंबित कांडों को जल्द से जल्द निष्पादन करने का निर्देश थानाध्यक्ष को दिया। उन्होंने बताया कि सभी ट्रेनों में विशेष छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है।
