नवगछिया : NH 31 पर ट्रक ने मारा धक्का, मायागंज से पटना रेफर कर दिया -Naugachia News
नवगछिया : एनएच-31 पर रंगरा चौक के पास मंगलवार को ट्रक के धक्के से सधुआ निवासी उपेंद्र साह (55) की मौत हो गई। उपेंद्र साह सड़क किनारे सुबह की सैर पर निकले थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इसी दौरान कुर्सेला की ओर से आते ट्रक ने धक्का मार दिया और भाग निकला। गंभीर रूप से जख्मी उपेंद्र को ग्रामीणों ने रंगरा पीएचसी पहुंचाया। वहां से बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भेजा गया। मायागंज से पटना रेफर कर दिया गया।

पटना जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना को लेकर अज्ञात ट्रक चालक पर मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि दो वर्ष पूर्व सड़क हादसे में उपेंद्र की प}ी की भी मौत हो गई थी।

