भागलपुर : शिक्षक बना है’वान, 8वीं की छात्रा के साथ की छेड़खानी, जमकर हंगामा

भागलपुर / पटना

भागलपुर के सबौर थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित स्कूल में पढ़ने वाली 8वीं की छात्रा के साथ स्कूल के ही गणित के शिक्षक ने छेड़खानी की। शर्मनाक घटना की जानकारी मिलने के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने स्कूल को घेर हंगामा करने लगे।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आठवीं में पढ़ने वाली छात्रा से छेड़खानी की घटना मंगलवार को परीक्षा के समय हुई थी। पीड़ित छात्रा ने बताया कि परीक्षा के दौरान शिक्षक संजय कुमार उनकी बेंच पर बैठ गया और सहायता करने के बहाने उसके साथ छेड़खानी करने लगा।

मामले का खुलासा होने पर गुरुवार को स्कूल में ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप है कि हेडमास्टर ने शिक्षक को भागने में मदद की। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में लगी हुई है।