भागलपुर में सेक्स रैकेट में नया खुलासा… बरहपुरा व तिलकामांझी की भी लड़कियां शामिल

भागलपुर / पटना

बंगाल से लड़कियां मंगवा कर भागलपुर में सेक्स रैकेट चलाने वाला बबलू साह उर्फ अनिल साह से किन बड़े लोगों का संबंध है, इसका पुलिस छह माह में पता नहीं लगा पाई। जून माह में इशाकचक थाना के बगल में राजेश सहाय के मकान में सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया था। उस समय जांच में पता चला था कि बबलू साह किराए पर मकान लेकर सेक्स रैकेट चलाता है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस उसी समय से बबलू साह के मोबाइल नंबर का पता लगा कर उसकी जांच शुरू कर दी थी, ताकि यह पता चल सके कि बबलू साह से किसकी बात होती है। लेकिन केस की जांच में बबलू साह और तीन ग्राहकों पर ही केस ट्रू किया गया। पुलिस बाकी लोगों का नाम जांच में नहीं ला पाई। यानी बबलू के मोबाइल नंबर की पुलिस ने जांच नहीं की थी। फिर से जोगसर इलाके में सेक्स रैकेट पकड़ा गया और पुलिस ने बबलू साह को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने मौके पर से कुल सात मोबाइल भी बरामद किया। अब इन मोबाइल नंबरों की जांच पर संशय पैदा हो गया है। क्योंकि पूर्व के मोबाइल नंबरों की पुलिस जांच नहीं कर पाई। अगर जांच होती तो कई सफेदपोश बेनकाब होते।

बरहपुरा व तिलकामांझी की भी लड़कियां रैकेट में शामिल

गिरफ्तार महिला दलाल ने पुलिस को बताया कि बरहपुरा और तिलकामांझी इलाके की तीन लड़कियां भी देह व्यापार में शामिल है। बहरपुरा में एक पूरा परिवार इसमें शामिल है। जबकि तिलकामांझी में किराए पर रहने वाली एक लड़की यह धंधा करती है। पुलिस महिला दलाल द्वारा दिये गए बयान के आधार पर उक्त लोकल सेक्स वर्कर की भी तलाश कर रही है।