नवगछिया. कदवा के गोला टोला निवासी मसूदन मंडल की पुत्री संगीता रानी से ठग ने फोन पर एटीएम नंबर पूछ कर उसके खाते से 60 हजार रुपये की निकासी कर ली. संगीता का कहना है कि उसके मोबाइल पर फोन करने वाले ने कहा कि वह एसबीआइ शाखा का मैनेजर बोल रहा है. उसने फोन पर ही बारह अंक का एटीएम नंबर मांगा.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!संगीता ने उसे एटीएम नंबर बता दिया. जब वह बैंक गयी तो उसे पता चला कि उसके खाते से 60 हजार की निकासी कर ली गयी है, संगीता ने बताया कि उसने फिर उस नंबर पर कॉल किया तो उक्त व्यक्ति ने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है, उसके पैसे वापस लौटा दिये जायेंगे. कई दिन बीत जाने के बाद भी उसके पैसे वापस नहीं लौटाये गये, संगीता ने नवगछिया महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करा न्याय की गुहार लगायी है.

