आज बिहार बंद को सफल बनाने नवगछिया में मजबूती के साथ सड़क पर उतरेंगे वामदल -Naugachia News

नवगछिया- मजदूरों के राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में वामदलों के घोषित 9 जनवरी के बिहार बंद को सफल बनाने नवगछिया में मजबूती के साथ सड़क पर उतरेंगे वामदल आज बंद को सफल बनाने को लेकर नवगछिया के तमाम ग्रामीण इलाकों से लेकर शहर के आस पास वाहन से चलाया गया प्रचार प्रसार और अंत में वैशाली चौक पर नुक्कड़ सभा के जरिए आम अवाम को बंद में शामिल होने की अपील किया गया.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार की फासीवादी, कारपोरेट पक्षी एवं जनविरोधी नीतियों और कारवाइयों के खिलाफ कल बिहार बन्द रहेगा. बिहार बंद के ज़रिए हमारे प्रमुख मांग है. बढ़ते अपराध पर रोक लगाने, मजदूरों की मजदूरी 500 रू घोषित करो, किसानों का सभी बकाया कर्ज माफ करो, बेरोजगार युवाओं को रोजगार दो नहीं तो बेरो़गारी भत्ता दो, रसोइया, सेविका, सहायक सहित सभी स्कीम वर्क्स को न्यूनतम मजदूरी की गारंटी करो, मनरेगा मजदरों को साल में 200 दिन काम दो नहीं तो भत्ता दो, 60वर्ष के सभी महिला पुरुष को पेंशन दो आदी है.

नुक्कड़ सभा को संबोधित किया माले के जिला सचिव विंदेश्वरी मंडल, भाकपा जिला सहायक मंत्री सीताराम राय, इनौस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य गौरी शंकर राय, ऐपवा जिला सचिव रेणु देवी, प्रमोद मंडल, प्रचार अभियान में शामिल थे. राधे श्याम रजक, विनोद कुमार मंडल, लव कुमार, नरेश सिंह, सबुज राम, महिला नेत्री सुमित्रा देवी, दयानंद, जयप्रकाश मंडल,पंकज कुमार, बिजल कुमार, अशोक, पंडित, अरविंद साह, डॉ हसमुल, सहित दर्जनों साथी मौजूद थे.

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है

Verified by MonsterInsights