नवगछिया : 13वें दिन भी जाम की स्थिति यथावत , ट्रक चालकों को सता रहा अपराधियों का डर-Naugachia News
नवगछिया में एनएच 31 पर 13वें दिन भी जाम की स्थिति यथावत है। एनएच 31 पर नवगछिया से लेकर कुर्सेला तक वाहनों की लंबी कतार मंगलवार को भी लगी हुई थी। वाहनों की लंबी कतार में बड़ी संख्या में ट्रक के साथ साथ कई वाहन भी जाम में फंसे हैं। जाम के कारण जहां यात्री हलकान है। जाम में काफी दिनों से फंसे ट्रक चालकों ने कहा कि जाम के कारण हमलोगों को पानी भी पीने में दिक्कत हो रही है। की समस्या रहती है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!खाने की भी समस्या है। जाम में जहां तहां गाड़ी खड़ी रहती है। ऐसे में हम लोगों को सड़क पर अपराधियों का भी भय लगा हुआ है। रात में पुलिस गश्ती भी नहीं होती है जिससे डर बना रहता है। । जाम में फंसे ट्रक चालक समस्तीपुर निवासी राजेश कुमार सिंह, शेखपुरा निवासी अजित यादव, यूपी के चालक रितेश सिंह ने बताया कि वे लोग 11 दिन पहले कलकत्ता से विराट नगर प्लास्टिक दान लेकर निकले थे। जाने के क्रम में भागलपुर में ही पांच दिनों तक जाम में फंसे रहे। पांच दिन बाद जाम से निकलने के साथ नेपाल के विराट नगर पहुंचे।

वहां से खल्ली लोड कर फिर वापस लौटे तो फिर जाम में फंस गए। उन्होंने बताया कि सोमवार की देर रात ही जाम में कुर्सेला के पास जाम में फंसे है। मंगलवार के शाम चार बज गए हैं हम लोग नवगछिया जीरो माइल तक ही पहुंच पाए हैं। कभी जाम में फसे हुए हैं। चालकों ने कहा कि तीन दिन की यात्रा थी आज 11 दिन हो गए। वहीं आसाम से कलकत्ता जा रहे कंटेनर चालक पूर्णिया निवासी सत्येंद्र यादव, बांका निवासी रुपये कुमार ने कहा कि हम लोग दो दिनों से जाम में फसे हुए हैं। काफी परेशानी हो रही है। ट्

ओवर टेक पर नियंत्रण हो तो नहीं लगेगा जाम:जाम में फंसे ट्रक चालकों ने कहा कि ओवर टेक के कारण जाम की स्थिति भयावह हो रही है। वाहन चालक ओवर टेक कर ले रहे है जिससे जाम लगा जा रही है। पुलिस अगर ओवर टेक पर नियंत्रण कर ले तो जाम की आधी से अधिक समस्या का समाधान हो जाएगा।

