नवगछिया : सड़क किनारे मृत अवस्था में पड़े युवक की लाश, दाहिने हाथ में रंजीत कुमार लिखा हुआ-Naugachia News

Crime Reoprts

नवगछिया  : रंगरा थाना क्षेत्र के मुरली एनएच 31 से बनिया गांव जाने वाली पीसीसी सड़क किनारे एक 28 वर्षीय अज्ञात युवक की लाश बरामद हुई है. अहले सुबह जब मुरली एवं बनिया गांव के लोग टहलने निकले तो इसी दौरान लोगों की नजर सड़क किनारे मृत अवस्था में पड़े युवक की लाश पर पड़ी. इसके बाद घटना की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. युवक के शव को देखने के लिए घटनास्थल पर आसपास के गांवों के सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घटना की सूचना मिलने के बाद अपने दल बल के साथ पहुंचे रंगरा थाना अध्यक्ष जवाहर लाल सिंह एवं सहायक अवर निरीक्षक उपेंद्र मुखिया ने युवक की लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया स्थित अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. मृत युवक को नया जींस और ब्लू रंग का शर्ट पहना हुआ है. इसके अलावे युवक के दाहिने हाथ में रंजीत कुमार लिखा हुआ है. युवक के गले में रस्सी के फंदे का दाग है. मुंह से खून बहने के भी निशान है. पुलिस जांच में संभावना व्यक्त की जा रही है कि युवक को किसी अन्य जगह पर पहले पीट-पीटकर अधमरा कर दिया है

इसके बाद रस्सी का फंदा लगाकर हत्या कर सड़क किनारे फेंक दिया गया है. अभी तक लाश की तत्काल कोई पहचान नहीं हो पायी है. हलांकी पुलिस घटना की छानबीन कर रही है, लेकिन अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लगभग पाया है. यह भी बताते चलें कि इस घटनास्थल के समीप मुरली गांव में पिछले शनिवार से ही अनुमंडलीय संतमत सत्संग समिति का वार्षिक सत्संग का दो दिवसीय आयोजन भी जारी है.

जहां आम लोगों का आना जाना लगातार जारी है. पुलिस द्वारा तहकीकात के क्रम में यह भी संभावना व्यक्त की जा रही है मुरली में हो रहे सत्संग के दौरान युवक आसपास के गांव में अपने किसी नजदीकी परिजन के यहां आया हो और प्रेम प्रसंग के मामले में ऑनर किलिंग के तहत युवक की हत्या कर रात में शव को ठिकाने लगा दिया गया है. हालांकि पुलिस इसके अलावा भी कई बिंदुओं पर जांच कर रही है. इस बारे में पूछे जाने पर रंगरा थाना अध्यक्ष जवाहर लाल सिंह ने दावा किया है कि घटना के संबंध में गहनता से जांच की जा रही है. मामले का जल्द खुलासा कर लिया जाएगा.

रंगरा में एक के बाद एक लाशों के मिलने का सिलसिला जारी

– 5 अक्टूबर को मुरली गांव में रात डीलर तारिणी सिंह को गोली मारकर हत्या

– 6 अक्टूबर को घरेलू विवाद में 60 वर्ष महिला ने जहर खाकर की थी आत्महत्या तीन टंगा के ज्ञानी दास टोला में

– 8 अक्टूबर को मां धर्म कांटा के सामने एनएच 31 पर ट्रक ड्राइवर को गोली मारकर हत्या

– 14 अक्टूबर को पत्नी के विवाद में एक युवक ने रंगरा में खाया था जहर युवक कुर्सेला का रहने वाला था.

– 14 अक्टूबर को ही मुरली गांव में नवविवाहिता ने मोबाइल पर पति से विवाद होने के चलते गले में फंदा लगाकर की थी आत्महत्या.

– 25 अक्टूबर को एक अज्ञात महिला का शव राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे से बरामद.

– मई 28 अक्टूबर को एक अज्ञात 28 वर्ष युवक का शव मुरली बनिया में बरामद