कहलगांव के पूर्व बीडीओ रज्जन लाल निगम जब सिवान के गुठनी में बीडीओ थे तो उस वक्त वहां की गई गड़बड़ी का मामला सामने आया है। पूर्व बीडीओ ने सोलर लाइट की खरीद तय दर से अधिक पर की थी। बाद में जब इसका पता चला तो उन्होंने 2.58 लाख रुपए वापस नहीं किए। इसका खुलासा आॅडिट रिपोर्ट से हुआ है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
लेखा परीक्षा शाखा की ऑडिट रिपोर्ट के मुताबिक पूर्व बीडीओ रज्जन लाल निगम से राशि की वसूली करने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए सिवान के डीएम ने भागलपुर को डीएम को पत्र भेजा है।

इसमें कहा गया है कि पूर्व बीडीओ जब सिवान के गुठनी के बीडीओ थे तो उन्होंने ब्रेडा द्वारा निर्धारित दर से अधिक राशि में सोलर लाइट की खरीद की। अभी तक उनके द्वारा राशि जमा नहीं की गई। सिवान डीएम ने अनुरोध किया है कि अपने स्तर से पूर्व बीडीओ द्वारा अधिक भुगतान की गई राशि 2.58 लाख को पंचायत कोष में जमा करने का निर्देश दिया जाए।
