नवगछिया के संवेदनशील स्थान घोषित, सुरक्षा इंतजाम तगड़ा आज आएगी रैफ की टुकड़ी

भागलपुर / पटना

मुहर्रम को लेकर बुधवार को वीसी के जरिए मुख्य सचिव और डीजीपी ने भागलपुर जिले में सुरक्षा इंतजाम से संबंधित तैयारियों की जानकारी ली। आईजी सुशील खोपड़े, कमिश्नर राजेश कुमार, डीआईजी विकास वैभव, डीएम प्रणव कुमार, एसएसपी आशीष भारती और नवगछिया एसपी निधि रानी से दोनों आलाधिकारियों ने कहा कि चिह्नित संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती करे। थानों से स्थिति का आकलन कर निरोधात्मक कार्रवाई करें। वैसे सभी स्थान जहां पहले सांप्रदायिक तनाव या उससे जुड़ी घटनाएं हुई है, उन स्थानों का वरीय अधिकारी निरीक्षण करे और स्थिति की समीक्षा करे। वहां शांति समितियों का गठन कर कार्रवाई सुनिश्चित करे। पूर्व की घटनाओं में शामिल आरोपियों पर निगरानी रखे और प्रभावकारी निरोधात्मक कार्रवाई करे।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वीसी के जरिए मुख्य सचिव और डीजीपी ने मुहर्रम पर सुरक्षा इंतजाम से संबंधित तैयारियों की जानकारी ली

मुहर्रम को लेकर बुधवार को मुख्य सचिव के वीसी में मौजूद जोनल आईजी सुशीलमान सिंह खोपड़े, कमिश्नर राजेश कुमार, डीआईजी विकास वैभव, डीएम प्रणव कुमार, एसएसपी आशीष भारती व अन्य।

नवगछिया के संवेदनशील स्थान : सैदपुर, अभिया, रंगरा, पचगछिया, जहांगीरपुर, नवगछिया बाजार, उजानी, मनियां मोड़, मक्खातकिया, रसलपुर, नवादा, पकरा, लक्ष्मीपुर, इस्माइलपुर, खरीक बाजार, मिरजाफरी, ध्रुवगंज, जमालदीपुर, लत्तीपुर, परबत्ता, जमुनियां, कदवा और ढोलबज्जा, बिहपुर, मिल्की, विक्रमपुर, वभनगावा, मड़वा, जमालपुर, झंडापुर, नारायणपुर, मधुरापुर, बलहा, औलियाबाद, नगरपाड़ा।

भागलपुर शहर के संवेदनशील स्थान : कोतवाली, तातारपुर और बरारी : स्टेशन चौक, बाजार, मंदरोजा, परबत्ती, तातारपुर चौक, उर्दू बाजार, असानंदपुर, खंजरपुर, कुप्पाघाट, बरारी, बरहपुरा, भीखनपुर, इशाकचक, मोजाहिदपुर, बौंसी मुख्य सड़क, गुड़हट्टा चौक, काजीचक, हुसैनाबाद, मौलानाचक, मिरजानहाट, अलीगंज, बबरगंज, चंपानगर, अमोर, सुल्तानगंज मुख्य सड़क, मिश्र लेन, कबीरपुर, नुरपुर, कजरैली, तमौनी, गौराचौकी, सिया, मकंदपुर, राघोपुर दियारा, भतोड़िया आदि।

आज आएगी रैफ की टुकड़ी

गुरुवार को जमशेदपुर से रैपिड एक्शन फोर्स (रैफ) की टीम भागलपुर आएगी। त्योहार भर एक सेक्सन रैफ की तैनाती भागलपुर में रहेगी। मुख्यालय से इसकी स्वीकृति मिल गई है। वीसी के बाद आईजी, डीअाईजी और एसएसपी ने संवेदनशील स्थान नाथनगर का चंपानगर, शाहजंगी, तातारपुर आदि इलाके का निरीक्षण भी किया। नाथनगर थाने में बैठ कर आलाधिकारियों पूर्व में हुई घटनाओं की समीक्षा की और कार्रवाई की जानकारी ली।