ख़रीक :ख़रीक थाना क्षेत्र के झांव घाट के समीप गंगा में डूबने से बुद्धवार को एक अज्ञात वृद्ध महिला की मौत हो गयी. लाश गंगा नदी के किनारे लगने से आसपास के लोगों ने गंगा नदी में तैर रहे अज्ञात वृद्ध महिला की लाश को देखकर ग्रामीणों और पूर्व जिला पार्षद ने खरीक पुलिस को सूचना दी.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मौके पर पहुंची खरीक पुलिस ने लाश की शिनाख्त कराने के लिए ग्रामीणों से पहचान करवाने की कोशिश की लेकिन लाश की शिनाख्त नही हो सकी.


एएसआई अरविंद कुमार सिंह ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया. देर शाम तक लाश की शिनाख्त नही हो सकी थी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
