नवगछिया : नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल से सोमवार को अंजनी कुमार की साइकिल चोरी हो गयी है. अंजनी कुमार ने इस बाबत नवगछिया पुलिस को लिखित सूचना भी दी है लेकिन पुलिस ने अब तक इस मामले में किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!यहां तक कि अस्पताल आ कर पूछ ताछ तक नहीं की है. पूछने पर नवगछिया थाना के कर्मियों ने बताया कि आपका आवेदन डाक में लगा दिया गया है, जल्द ही कार्रवाई होगी.


थानाध्यक्ष लालबहादुर सिंह ने कहा कि साइकिल खरीदने की रसीद मिलने की बाद ही प्राथमिकी दर्ज की जा सकती है. इधर अंजनी का कहना है कि साइकिल पुरानी थी इसलिए उसके पास साइकिल खरीदने के किसी प्रकार के कागजात नहीं हैं.
