नवगछिया : अनुमंडल के सभी अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्षों के साथ बैठक, 434 मामले निष्पादित-Naugcahia News

सूचना/खबरे

नवगछिया : नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार की अध्यक्षता में अनुमंडल के सभी अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्षों के साथ अतिक्रमण एवं भूमि विवाद संबंधित मामलों को लेकर बैठक की गई।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैठक में नवगछिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रविंद्र भारती ने भी भाग लिया। थाना स्तर पर भूमि विवाद मामलों के निष्पादन की समीक्षा की गई। कुल 434 मामले निष्पादित किए गए। इस्माइलपुर थाना क्षेत्र में भूमि विवाद के कुल 82 मामलों में से 80 का निष्पादन किया गया।

गोपालपुर थाने में 48 में 41, रंगरा ओपी में 55 में 49, नवगछिया थाना में 22 में 22, परबत्ता थाना में 32 में 32, सदर थाना में 26 में 24 और खरीक थाना में 27 में से 21 मामलों का निष्पादन किया गया। एसडीओ ने कहा कि प्रत्येक शनिवार को बैठक कर संबंधित अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष को भूमि विवाद के मामलों का निष्पादन करने का निर्देश दिया गया है, जो मामले वहां निष्पादित नहीं होंगे, वैसे मामले को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी को सूचित करेंगे।