गंगा नदी में स्नान कर रहे राघोपुर के दो किशोर की संदेहास्पद मौत -Naugachia News

बिहपुर

खरीक : खरीक प्रखंड के राघोपुर गंगा तट के समीप सांसद आवास से दक्षिण पश्चिम गंगा तट पर शुक्रवार की शाम गंगा नदी में स्नान कर रहे राघोपुर के दो किशोर रुस्तम कुमार 10 वर्ष पिता मनोज मंडल और शुभम कुमार11वर्ष पिता सुबोध मंडल की नदी में डूबने से देर शाम मौत हो गई. किशोर के कपड़े घाट पर बरामद हुए है जिससे आशंका जाहिर की जा रही है की दोनों किशोर नदी में स्नान करने गए थे लेकिन वापस नहीं आए. मृतक के परिजनों का गाना है कि दोनों किशोर की मौत नदी में डूबने से हो गई है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों किशोर शाम के करीब 5:00 बजे स्नान करने राघोपुर गंगा तट पर गया था अपने कपड़े खोलकर नदी तट के बगल में रख दिया था और दोनों सर स्नान करने नदी में चला गया. नदी की तेज जलधारा में दोनों और रुस्तम और शुभम बह गया. ग्रामीणों को आशंका है कि नदी में डूबने से दोनों किशोर की मौत हो गयी है.

मृतक किशोर के परिजनों ने बताया कि देर शाम तक तक दोनों किशोर वापस घर नहीं आया देर शाम परिजन चिंतित होने लगे आसपास लोगों से पूछताछ किया कहीं किशोर का पता नहीं चला. राघोपुर नदी तट पर खोजने के क्रम में दोनों किशोर का कपड़ा नदी तट के बगल में पड़ा हुआ मिला. परिजन आश्वस्त हो गए हैं की उनके बच्चे की मौत नदी में स्नान करने से हो गयी है.

स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना खरीक अंचलाधिकारी को दी है इस संदर्भ में पूछे जाने पर खरीक अंचलाधिकारी ने कहा कि ग्रामीण स्तर से सूचना मिली है लेकिन यह भी स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि दोनों किशोर की मौत नदी में डूबने से ही हुई है.