ढोलबज्जा: कदवा दियारा पंचायत अंतर्गत, कंचनपुर कदवा निवासी भागवत साह (55) की मौत सर्प दंश से हो गई. वह रविवार के दिन करीब 1:00 बजे कोसी पार लोकमानपुर बहियार दुसरे के खेतों में मजदूरी पर मक्के की कटाई करने गया था. जिस दौरान सांप ने उसे पैर में काट लिया था. लेकिन उसे पता नहीं चला. सांप के काटे जगह पर से बह रहे खून को उसने यह समझ कर छोड़ दिया कि मक्के बगैरह का खूंटी गरा होगा. अपने खून बहना बंद हो जायेगा.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दस मिनट बाद जब भागवत साह के सर में चक्कर आने लगा तो यह बात उसने वहां खेतों में काम कर रहे अन्य मजदूरों को बताया. लोग उसे उपचार के लिए तुरंत ले जाने को सोच हीं रहे थे कि तब-तक उसके पुरे शरीर में सांप का विष फैल जाने से वह जमीन पर गिर बेहोश हो गया. और मुंह से पानी निकलने लगा. कुछ ही देर में उस मजदूर की मौत मौके पर हीं हो गई. ग्रामीणों की मदद से शव को जब उठाकर घर लाया गया तो पत्नी चित्त्कार उठी. वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था.

भागवत साह काफी गरीब परिवार में से एक “अंधे की लकड़ी” था. उसे एक पुत्र व दो गूंगी पुत्री है. वह दुसरे के यहां मेहनत मजदूरी कर किसी तरह परिवार के कुल छः सदस्यों का भरण-पोषण करता था. इसके मौत से अब परिवार के कमर हीं टूट गई. वहीं घटना की सूचना मिलते ही कदवा ओपी थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर देर शाम तक मामले की छानबीन कर रहे थे. सोमवार के दिन शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिए जायेंगे.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है

Verified by MonsterInsights