Bihar board result 2018: बिहार बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित होने की तारीख एक बार फिर बदल गई है। अब बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) के इंटरमीडिएट (12वीं) के परिणाम 7 जून की बजाए 6 जून को घोषित होंगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ऐसी सूचना है कि दिल्ली विश्वविद्यालय के स्नातक कक्षाओं में नामांकन हेतु online registration की आखिरी तारीख 07 जून, 2018 है। इस सम्बंध में श्री आनंद किशोर, अध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बताया कि समिति के 12वीं के परीक्षार्थियों को दिल्ली विश्वविद्यालय में नामांकन हेतु ऑनलाइन रेजिस्ट्रेशन करने में कोई कठिनाई ना हो, इसके लिए इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2018 के परीक्षाफल को 7 जून के बजाय 6 जून, 2018 को जारी करने का निर्णय लिया गया है।

इस प्रकार, इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2018 का परीक्षाफल समिति द्वारा 6 जून, 2018 को जारी किया जाएगा। आपको बता दें बिहार बोर्ड के मैट्रिक (10वीं) के रिजल्ट जारी होने की तारीख में कोई बदलाव की सूचना नहीं है। यानी मैट्रिक का रिजल्ट 20 जून को ही घोषित होगा।

इससे पहले अध्यक्ष ने कहा कि इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2018 के रिजल्ट प्रोसेसिंग का कार्य अंतिम चरण में है, जिसके बाद परीक्षाफल की घोषणा समिति द्वारा की जाएगी।
इस वर्ष 12 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षाएं दी थी। एग्जाम 6 फरवरी से 16 फरवरी के बीच राज्य के 1384 केंद्रों पर हुए थे। वहीं बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा करीब 17 लाख 70 हजार विद्यार्थियों ने दी थी। पिछले वर्ष साइंस में 30.11 प्रतिशत, कॉमर्स में 73.76 प्रतिशत और आर्ट्स में 37 प्रतिशत स्टूडेंस पास हुए थे।
जैसे ही नतीजे जारी होंगे विद्यार्थी अपना रिजल्ट biharboard.ac.in पर देख सकेंगे।
