बिहार:भारत की हार के बाद पटाखा फोड़ने को ले दो पक्षों में मारपीट

भागलपुर / पटना

पटना : सीतामढ़ी के जानकी स्थान मोहल्ले में रविवार रात भारत-पाकिस्तान के क्रिकेट मैच में पाकिस्तान की जीत के बाद पटाखा फोड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट से अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घटना की सूचना मिलते ही डीएम राजीव रौशन, एसपी हरि प्रसाथ एस, एसडीओ संजय कृष्ण, डीएसपी कुमार धीर विरेन्द्र व नगर थानाध्यक्ष विशाल आनंद बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच स्थिति को नियंत्रित किया। इस दौरान वहां जुटी भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने लाठियां भी भांजी। डीएम राजीव रौशन ने बताया कि बाराती के दौरान पटाखा फोड़ा गया था। किसी के द्वारा अफवाह फैलाने से स्थिति तनावपूर्ण हुई। स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित कर लिया गया है। मौके पर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, रात करीब साढ़े नौ बजे पाकिस्तान की जीत के बाद कुछ लोग पटाखा फोड़ने लगे। इस पर दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध करते हुए उन्हें ऐसा करने से रोकने का प्रयास किया। इसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। कुछ देर में ही दोनों पक्ष के लोग भिड़ गए और मारपीट करने लगे। इससे जानकी स्थान चौक के निकट अफरा-तफरी मच गई। दुकानें भी जल्दी-जल्दी बंद होने लगी। हालांकि प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विवाद को शांत करा दिया।