मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के राघोपुर में 10 करोड़ की 9 बीघा जमीन के विवाद में वहीं के रहने वाले जमीन कारोबारी पंकज यादव को रविवार दोपहर लगभग 12 बजे गोली मारी गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!घायल अवस्था मे उन्हें इलाज के लिए मायागंज मे भर्ती कराया गया। पंकज ने बताया कि करैला के रहने वाले सिंटू ने दिग्गी के रहने वाले नंदू के कहने पर उन्हें गोली मारी।

10 करोड़ की जमीन मे पंकज और नंदू के अलावा अजय यादव और राजेश यादव भी पार्टनर हैं। सिंटू पंकज की ही बाइक पर बैठ कर भागलपुर से गाँव जा रहा था। दिग्गी के पास उसने पंकज की पीठ में गोली मार दी। गोली पंकज के शरीर मे फंसी है। सिंटू को पिस्तौल और गोली के साथ लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है।
