भागलपुर : इस साल के टॉपर्स ने लाए ज्यादा अंक, जिला टॉपर को 95.8 आया

भागलपुर / पटना

सीबीएसई के 12वीं के टॉपर्स के इस साल के रिजल्ट वर्ष 2017 के रिजल्ट से बेहतर हुए हैं। लेकिन प्रदेश में ये छात्र परचम नहीं लहरा सके।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पिछले साल साइंस के जिला टॉपर को 95.8 आया था इस साल जीनिया मंडल को 96 फीसदी आया है। कॉमर्स में पिछले साल जिला टॉपर को 94.8 आया था तो इस साल कुमार अम्बेदीश दीप को 96 फीसदी अंक आया है। वहीं आर्ट्स में पिछले साल जिला टॉपर को 92.2 फीसदी अंक आया था वहीं इस बार 94 फीसदी अंक आया है।

पिछले साल तीनों संकाय के टॉपर्स में दो छात्राएं थीं तो इस बार भी यही अनुपात रहा। बस अंतर यही रहा कि पिछले साल आर्ट्स और कॉमर्स में टॉपर छात्राएं थी और साइंस में छात्र तो इस बार साइंस और आर्ट्स में महिला टॉपर बनी और कॉमर्स में छात्र टॉपर बना। जिले में सीबीएसई स्कूलों के समन्वयक चन्द्रचूड़ झा ने बताया कि पिछले साल की तरह ही इस बार भी रिजल्ट रहा। पिछले साल 70-72 फीसदी रिजल्ट था वहीं इस बार भी करीब इतना ही रिजल्ट है।