गोपालपुर प्रखंड के करारी तिनतंगा गांव में शनिवार की देर रात गोविंद मंडल के घर में सिलेन्डर फटने से आग लग गई। इस घटना में आसपास के करीब 25 घर जल गये। आग की लपटें इतनी तेज थी कि कोई चाहकर भी घर से सामान बाहर नहीं निकाल सका।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!आग की लपटों में घर में रखा अनाज, कपड़ा सहित कई मवेशी भी जल गये। आग में भोला मंडल, बुचकुन मंडल, मणिकांत मंडल, रोहित मंडल, श्याम मण्डल, कार्तिकेय मंडल, धोरिया देवी, सुशील मण्डल, सबोध मण्डल, सुधीर मण्डल,लाले मण्डल,शम्भू मण्डल सहित कई अन्य लोगो के घर जले है।आग लगने के साथ ही तेज लपटे उठने लगी इसके बाद अफरातफरी मच गई।

लोग अपने अपने घरों से निकलकर भागने लगे। आग लगने के बाद सरपंच शंभू यादव, प्रमोद चौबे सहित अन्य ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना एसडीओ मुकेश कुमार और बीडीओ सहित थानाध्यक्ष को दी। दमकल के आने के बाद आग पर काबू पाया गया।देर रात तक लोग आग बुझाने में लगे हुए थे।
