चार दिन बाद अपहृत छात्र के घर लौटने पर परिवार में लौटी खुशियाँ -Naugachia News

बिहपुर

नारायणपुर : भवानीपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गाँव से अपहृत सातवीं कक्षा के छात्र नीतीश कुमार 12 को शनिवार को अपहरण होने पर सोमवार की देर रात नवगछिया एसडीपीओ व खरिक थानाध्यक्ष के द्वारा सकुशल बरामद होने पर मंगलवार को कोर्ट में बयान के बाद बुधवार को छात्रों को परिवार को सुपूर्द होने पर मुहल्ले एवं परिजनों के बीच खुशियाँ लौटी.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मंगलवार की शाम अपहृत छात्र के पिता सकलदेव यादव ने भवानीपुर ओपी प्रभारी को कुख्यात शबनम गिरोह के नीतु व आशुतोष यादव के विरुद्ध धमकी देने की बात कही कि ज्यादा चालू मत बनो बुड़ा अंजाम भुगतना होगा.छात्र के पिता ने इस संबंध में सूचना दिया. माता सोनी देवी ने चार दिन बाद बुधवार को भोजन ग्रहण किया. छात्र के भाई बहन सहित मुहल्ले के लोगों के चेहरे पर खुशियाँ लौटी.