नवगछिया : नवगछिया एनएच 31 के किनारे पकड़ा पंचायत के वार्ड नंबर दो में बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग की चपेट में आने से तीन घर जलकर राख हो गया है. शनिवार की दोपहर करीब दो बजे के आसपास ओमप्रकाश साह के प फोटो स्टेट मशीन में शॉर्ट सर्किट लगने की वजह से उसके घर में आग लगी. आग लगने से अफरा तफरी मच गई.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!स्थानीय लोग आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे थे लेकिन आग फैलती जा रही थी. मौके पर ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना नवगछिया सीओ उदय कृष्ण यादव को दी. सूचना मिलते ही सीओ उदय कृष्ण यादव ने आग बुझाने के लिए दमकल भेजा. जहां दमकल की व स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया. जबतक आग पर काबू पाया जाता कि तीन घर जलकर राख हो गए.

इस अगलगी में पकरा पंचायत के वार्ड दो निवासी सुरेश प्रसाद साह, ओमप्रकाश साह एवं विनोद साह का ईट वह चादरे का घर व घर के सभी सामान जलकर राख हो गए. अगलगी में लाखों की क्षति हुई है. नवगछिया सीओ ने कहा कि अगलगी की घटना के बाद पदाधिकारी को जांच के लिए भेजा गया है. जांच रिपोर्ट आने के बाद मुआवजे के संबंध में कार्रवाई की जाएगी.
