नवगछिया : आज युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने कहा कि पुलिस जिला नवगछिया को राजस्व जिला बनाने की मांग को लेकर अब सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल के नेतृत्व में राजद करेगा चरणबद्ध आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने के लिए सांसद श्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल के नेतृत्व में राजद का अनुमंडल स्तरीय कार्यकर्ता बैठक कल दिनांक 9 मार्च 2018 को स्थान मारवाड़ी धर्मशाल,नवगछिया में 11 बजे दिन में आयोजित किया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!श्री यादव ने कहा कि पुलिस जिला नवगछिया को जब तक सम्पूर्ण राजस्व जिला का दर्जा प्राप्त नही होगा तब तक पुलिस जिला नवगछिया क्षेत्र का समुचित विकास संभव नही है.भाजपा-जदयू सम्पूर्ण जिला का दर्जा नही देना चाहती है । जिला बनाने की मांग को लेकर राजद सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल के नेतृत्व में राजद लगातार आवाज उठा रहे है लेकिन जिला बनाने की मांग पर नीतीश कुमार की सरकार गंभीर नही दिखती है.
श्री यादव ने कहा कि सन: 1972 ई. में नवगछिया अनुमंडल का स्थापना हुई थी नवगछिया अनुमंडल स्थापना के बाद 1990 तक जिस रूप में नवगछिया अनुमंडल का विकास होना चाहिए था उस रूप में नही हो पाया था। लेकिन बिहार की बागडोर जब गरीबो के मसीहा आदरणीय श्री लालू प्रसाद यादव जी के हाथ में आया तो नवगछिया अनुमंडल का चौह्मुखी विकास होना प्रारंभ हो गया और लगातार विकास के पथ पर नवगछिया अनुमंडल बढ़ते रहा।


माननीय श्री लालू प्रसाद यादव जी के नेतृत्व में ही नवगछिया अनुमंडल के अंतर्गत नये चार प्रखंडो का क्रमशः नारायणपुर, खरीक,इस्माइलपुर और रंगरा का स्थापना हुई । वही नवगछिया को पुलिस जिला का दर्जा प्राप्त हुआ।आगे का जो सपना है नवगछिया अनुमंडल वासियों का कि पुलिस जिला नवगछिया को पूर्ण राजस्व जिला का दर्जा प्राप्त हो वह सपना आंदोनल के बिना साकार नही होगा।
