प्रेमी ने अपने घरवालों के डर से अपनी प्रेमिका को पहचानने से किया इंकार, उसके बाद जो ….

भागलपुर / पटना

एक प्रेमिका ने अपने प्यार को पाने के लिए घर छोड़ा लेकिन जब उसके प्रेमी ने भी घरवालों के सामने डर के मारे उसे पहचानने से इंकार कर दिया तो उसने पुलिस की शरण ली और प्यार के साथ थाने में ही शादी रचाई।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घटना दरभंगा जिले के अलीनगर थाने की है जहां प्रेमिका अपने प्रेमी के परिजनों को शादी करवाने के लिए मनाने पहुंची तो प्रेमी के घरवालों ने न सिर्फ अपने घर का दरवाज़ा बंद कर लिया बल्कि प्रेमी ने भी अपने घरवालों के डर से अपनी प्रेमिका को पहचानने से इंकार कर दिया।

इसके बाद शादी के लिये प्रेमिका अपने प्रेमी के दरवाज़े पर ही धरने पर बैठ गयी। गांव में यह बात जंगल की आग की तरह फ़ैल गयी और देखते ही देखते लोगो की भीड़ मौके पर जुट गयी, मामला समझते ही गांव वालों ने लड़की के साथ नाइंसाफ़ी होता देख लड़के के परिवार वालों पर शादी करने का दबाव बनाया।

लड़के के घरवाले किसी भी सूरत में लड़की को अपनाने के लिए तैयार नहीं थे, आखिरकार लड़की ने अपने प्रेमी को पाने के लिए पुलिस से मदद मांगी और काफी जद्दोजहद के बाद किसी तरह पुलिस के दवाब के कारण लड़के के माता-पिता शादी को तैयार हुए। जिसके बाद ग्रामीणों के बीच पुलिस की उपस्थिति में प्रेमी जोड़े की शादी अलीनगर थाना परिसर में की गयी, जिसमें पुलिस वाले बराती बने और