फरक्का एक्सप्रेस फिर रद्द होगी, यह ट्रेन 15 मार्च से पूरे महीने तक रद्द रहेगी। इस दौरान आरक्षण भी बंद हैं। कोहरे के कारण फरक्का एक्सप्रेस करीब डेढ़ माह तक रद्द रहने के बाद एक मार्च से चलना शुरू हुई, लेकिन अब यह ट्रेन किउल में चल रहे आरआरआई कार्य के कारण रद्द रहेगी। किउल में यार्ड रिमाडलिंग व ननइंटरलाॅकिंग काम के कारण मार्च महीने में एक दर्जन से अधिक ट्रेनाें काे रेलवे ने कैंसिल करने की अधिसूचना पहले ही जारी की थी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उधर, भागलपुर-साहिबगंज रेलखंड के विक्रमशिला स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग और प्री-नन इंटरलॉकिंग की वजह से एक जोड़ी और ट्रेन को रद्द किया गया है। 13 से 16 मार्च तक सहरसा से साहिबगंज के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 05504/03 रद्द रहेगी।

अप और डाउन में इसका परिचालन साहिबगंज की जगह भागलपुर के बीच ही होगा। गुरुवार को इस संदर्भ में मालदा मंडल ने नोटिफिकेशन जारी किया है। वही, साहिबगंज इंटरसिटी कहलगांव तक ही जाएगी।
