नवगछिया : विक्रमशिला पुल पर शुक्रवार देर रात दो ट्रकों के बीच टक्कर के बाद भीषण लग गया है। जाम के कारण 40 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गई है। सुबह 5:00 बजे दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों को क्रेन के सहारे हटाया गया है
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!लेकिन इस दौरान नवगछिया से जीरो माइल, अलीगंज और सबौर के बीच हजारों वाहन जाम में फस गया है। जाम छुड़ाने के लिए पुलिस मशक्कत कर रही है लेकिन दोपहर तक जाम का सिलसिला रुकरुक कर लग रहा है। जाम में फंसे लोग परेशान हैं।

नेपाल, बंगाल व असम जाने वाले भारी वाहन के चालक भी जाम के कारण परेशान हैं। सार्जेंट मेजर और यातायात प्रभारी विक्रमशिला पुल पर कैंप कर जाम में फंसे वाहनों को निकाल रहे हैं। विक्रमशिला पुल पर आए दिन अक्सर दुर्घटना या वाहनों के ओवरटेक के कारण जाम लग रहा है।
