सोशल मीडिया: जब तक रहेगा समोसा में आलू, तब तक रहेगा बिहार में लालू

भागलपुर / पटना

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी के बाद सोशल मीडिया पर उनका एक जुमला ‘जब तक रहेगा समोसा में आलू, तबतक रहेगा बिहार में लालू’ वायरल हो रहा है। साथ ही एक तस्‍वीर भी लोग शेयर कर रहे हैं, जिसमें वे आलू के साथ कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं। यूजर्स ने कई मजेदार कमेंट्स भी किए हैं।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मंगलवार की सुबह बिहार की राजीति में उबाल के साथ श्‍ुारू हुई। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के कई ठिकानों पर आयकर विभाग की छोपमारी हुई। लालू ने भी ट्वीट कर इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी। लालू ने कहा कि वे न तो थके हैं, न हारे हैं। ग़रीबों का समर्थन व आशीर्वाद उनके साथ है। वे सदा की तरह आगे भी जीतेंगे। लालू ने इसे भाजपा-आरएसएस की दबाव की राजनीति करार दिया। इसके बाद ट्विटर पर यूजर्स के मजेदार कमेंट्स की झड़ी लग गई।

लालू का एक जुमला बिहार में प्रसिद्ध है- ‘जबतक रहेगा समोसा में आलू, तबतक रहेगा बिहार में लालू।’ यह जुमला वायरल हो रहा है। हां, लालू के विरोधी भी चुप नहीं बैठे हैं। इसी के तर्ज पर योगी आदित्‍यनाथ नाम से बने एक (फेक) अकाउंट से ट्वीट किया गया कि ‘जब तक रहेगा समोसे में आलू, जबतक घोटाला करता रहेगा लालू।’