गरीबों, दलितों, वंचितों की आवाज को समाप्त करने का षड्यंत्र : युवा राजद

शिक्षा/जानकारी

भागलपुर : युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने कहा कि आज राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो श्री लालू प्रसाद यादव जी पर चारा घोटाला मामले में झारखंड हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट द्वारा रद्द करते हुए सीबीआई के याचिका के पक्ष में फैसला दिया जाना दुर्भाग्यपूर्ण और एक राजनीतिक सोची समझी षड्यंत्र का परिणाम है ।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सीबीआई केंद्र के इशारे पर काम कर रही है समाजिक न्याय के मसीहा श्री लालू प्रसाद जी को हर तरह से समाप्त करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है,लेकिन यह षड्यंत्र करी यह भूल चुके है कि सत्य परेशान हो सकता है पराजित नही । लालू किसी व्यक्ति का नाम नही है, लालू एक विचार धारा है इस लिए विचार धारा कभी समाप्त नही हो सकता है।
केंद्र में बैठी सरकार बताए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के केस के खिलाफ सीबीआई ने अपिल क्यों नही की ?
क्या अमित शाह से भी कोई बडा अपराधी होगा, यदुरप्पा ,बंगारू लक्ष्मण जैसे लोगो की पहचान किस रुप में होती है ? केंद्र सरकार ने इनपर क्या कार्रवाई की ? भाजपा ने जिनके बदौलत देश में सरकार बनाई है उन 282 सांसदों में 98 पर गंभीर अपराधिक मामले नही है ? उन सांसदों पर हत्या , बलात्कार जैसे संगीन आरोप है । 20 केंद्रीय मंत्रियों पर अपराध के गंभीर आरोप है।