नारायणपुर :प्रखंड के चकरामी गाँव के मैदान पर तीन दिवसीय पुरुष महिला कबड्डी व खो खो प्रतियोगिता का सोमवार को आयोजन किया गया.आयोजन का उद्घघाटन जेपी काॅलेज के प्राचार्य डाॅ विभांशु मंडल, बीडीओ सतेंद्र सिंह ,पुवॆ प्राचार्य राजेंद्र यादव,पीएचसी के डॉ बिनोद कुमार समाजसेवी सुदामा साह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया आयोजन समिति के सुमित कुमार ने बताया कि शांति सेवा सदन नारायणपुर के सामने वाले मैदान में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. उद्घघाटन मैच महिला कबड्डी से शुभारंभ हुआ. जिसमें बलाहा महिला कबड्डी टीम ने दुर्गा महिला कबड्डी नारायणपुर को 45-27 से पराजित किया.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जबकि पुरुष वर्ग विश्वकर्मा कबड्डी क्लब भवानीपुर ने मां दुर्गा क्लब चौहद्दी को 62-32 से पराजित किया. बांकी सभी मैच कल संध्या 4 बजे से होगी मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि कबड्डी खेल अब गाँव से लेकर टीवी पर धुम मचा रहा है . जबकि उद्घघाटन समारोह की अध्यक्षता चामालाल मंडल ने किया. मैच के निर्णायकों में ललन कुमार विकास कुमार नियामूल सूरज कुमार नवाज खान सर्फराज मो सद्दाम रोहित यादव तथा भागलपुर जिला कबड्डी संघ के सचिव गौतम कुमार प्रीतम के देख रेख मे चल रहा है .आयोजन को संचालित करने में सुमित कुमार यादव कुमार गौरव तथा आयोजन सचिव विभाष कुमार की प्रमुख भागीदारी रही.मंगलवार को खो- खो खेल भी खेला जाएगा .मैच में चकरामी,रायपुर,नवटोलिया,भ्रमरपुर,भवानीपुर,बलाहा,मधुरापुर, नारायणपुर सहित अन्य टीम भाग लेंगे।

