NAUGACHIA News

नवगछिया : टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल दो बदमाश गिरफ्तार, एक वारंटी भी दबोचा

भागलपुर रेलवे स्टेशन पर बनेगा 30 बेड का स्लीपिंग पोर्ट, यात्रियों को मिलेगी होटल जैसी सुविधा

भागलपुर : देश का पहला बेली ब्रिज, जिसमें पुल के ऊपर पुल बना रहा है बीआरओ

ई-रिक्शा से कार्यालय पहुंचे पथ निर्माण मंत्री, दिया ईंधन बचत का संदेश

पूर्व विधायक गोपाल मंडल के बेटे तीन दिनों से लापता, थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी

नवगछिया : गुमशुदा अपहृता हत्याकांड में फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

नवगछिया : नाबालिग अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

नवगछिया एसपी का तबादला, साइबर सेल के एसपी को मिली जिम्मेदारी

NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल दो बदमाश गिरफ्तार, एक वारंटी भी दबोचा

नवगछिया। नवगछिया पुलिस जिला में अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। साथ ही विभिन्न मामलों में फरार सात अन्य अभियुक्तों एवं एक वारंटी को भी दबोचा गया है।

Whatsapp group Join

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार छापेमारी और निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। तकनीकी एवं मानवीय सूचना तंत्र के आधार पर अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

इसी क्रम में 20 मई 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर रंगरा पुलिस टीम द्वारा रविंद्र कुमार उर्फ कट्टा को गिरफ्तार किया गया। वह टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल बताया जा रहा है। वहीं परबत्ता थाना पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए एक अन्य टॉप-10 अपराधी की गिरफ्तारी की है।

पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल नौ अभियुक्तों और एक वारंटी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में रंगरा थाना क्षेत्र के रविंद्र कुमार उर्फ कट्टा, बिहपुर थाना के आरोपी, खरीक थाना के अभियुक्त तथा अन्य थाना क्षेत्रों के फरार आरोपी शामिल हैं। इनके खिलाफ आर्म्स एक्ट, मारपीट, चोरी, शराब तस्करी एवं अन्य आपराधिक मामलों में केस दर्ज हैं।

इसके अलावा पुलिस ने नवगछिया व्यवहार न्यायालय से निर्गत एनबीडब्ल्यू वारंट के एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है