NAUGACHIA News

नवगछिया : टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल दो बदमाश गिरफ्तार, एक वारंटी भी दबोचा

भागलपुर रेलवे स्टेशन पर बनेगा 30 बेड का स्लीपिंग पोर्ट, यात्रियों को मिलेगी होटल जैसी सुविधा

भागलपुर : देश का पहला बेली ब्रिज, जिसमें पुल के ऊपर पुल बना रहा है बीआरओ

ई-रिक्शा से कार्यालय पहुंचे पथ निर्माण मंत्री, दिया ईंधन बचत का संदेश

पूर्व विधायक गोपाल मंडल के बेटे तीन दिनों से लापता, थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी

नवगछिया : गुमशुदा अपहृता हत्याकांड में फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

नवगछिया : नाबालिग अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

नवगछिया एसपी का तबादला, साइबर सेल के एसपी को मिली जिम्मेदारी

NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : गुमशुदा अपहृता हत्याकांड में फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

नवगछिया पुलिस ने गुमशुदा अपहृता हत्याकांड में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। रंगरा थाना क्षेत्र से जुड़े इस मामले को लेकर बुधवार को एसपी कार्यालय की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी गई।

Whatsapp group Join

पुलिस के अनुसार, 31 मई 2025 को रंगरा थाना क्षेत्र के सधुवा रेलवे ढाला के समीप एक गुमशुदा अपहृता का शव बरामद हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए रंगरा थाना में कांड संख्या 106/25 दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

घटना के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए नवगछिया पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया था। तकनीकी अनुसंधान और लगातार छापेमारी के आधार पर पुलिस ने पहले ही मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। इसके बाद से अन्य फरार अभियुक्तों की तलाश लगातार जारी थी।

इसी क्रम में पुलिस ने 19 मई 2026 को मामले में संलिप्त अभियुक्त विक्रम कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी धनराज सिंह का पुत्र है और सधुवा दियारा, थाना रंगरा, जिला भागलपुर का निवासी बताया गया है।

पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। रंगरा थाना अध्यक्ष विश्व बंधु कुमार ने बताया कि मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है और अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है