NAUGACHIA News

नवगछिया : टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल दो बदमाश गिरफ्तार, एक वारंटी भी दबोचा

भागलपुर रेलवे स्टेशन पर बनेगा 30 बेड का स्लीपिंग पोर्ट, यात्रियों को मिलेगी होटल जैसी सुविधा

भागलपुर : देश का पहला बेली ब्रिज, जिसमें पुल के ऊपर पुल बना रहा है बीआरओ

ई-रिक्शा से कार्यालय पहुंचे पथ निर्माण मंत्री, दिया ईंधन बचत का संदेश

पूर्व विधायक गोपाल मंडल के बेटे तीन दिनों से लापता, थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी

नवगछिया : गुमशुदा अपहृता हत्याकांड में फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

नवगछिया : नाबालिग अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

नवगछिया एसपी का तबादला, साइबर सेल के एसपी को मिली जिम्मेदारी

NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

भागलपुर रेलवे स्टेशन पर बनेगा 30 बेड का स्लीपिंग पोर्ट, यात्रियों को मिलेगी होटल जैसी सुविधा

Bhagalpur Railway Station के रिजर्वेशन काउंटर परिसर में यात्रियों की सुविधा के लिए 30 बेड वाला आधुनिक स्लीपिंग पोर्ट तैयार किया जाएगा। इस सुविधा को डॉरमेट्री सिस्टम के तहत विकसित किया जाएगा, जहां यात्रियों को अलग-अलग बेड के साथ सामान रखने के लिए अलमारी की सुविधा भी मिलेगी।

Whatsapp group Join

जानकारी के अनुसार, लगभग 8 से 9 लाख रुपये की लागत से यह परियोजना तैयार की जा रही है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जय मां वैष्णो ट्रेडर्स एजेंसी को निर्माण कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एजेंसी द्वारा 22 जून से निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

देर रात यात्रियों को मिलेगा सुरक्षित ठहराव

रेलवे की इस पहल का मुख्य उद्देश्य देर रात भागलपुर पहुंचने वाले या ट्रेन छूट जाने के कारण स्टेशन पर रुकने को मजबूर यात्रियों को आरामदायक और सुरक्षित सुविधा उपलब्ध कराना है। स्लीपिंग पोर्ट शुरू होने के बाद यात्रियों को स्टेशन परिसर में ही होटल जैसी सुविधा मिल सकेगी, जिससे उन्हें अतिरिक्त खर्च और परेशानी से राहत मिलेगी।

16 जून तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य

रेलवे प्रशासन ने रिजर्वेशन काउंटर परिसर को खाली करा दिया है। अब मालदा डिवीजन की देखरेख में इस जगह को स्लीपिंग पोर्ट के रूप में विकसित किया जा रहा है। निर्माण एजेंसी ने बताया कि परियोजना को 16 जून तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह सुविधा शुरू होने के बाद यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी और स्टेशन पर ठहरने की बेहतर व्यवस्था उपलब्ध हो सकेगी।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है