नवगछिया में अभिषेक हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, तीन को भेजा गया जेल
थाना क्षेत्र के लत्तीपुर में 25 फरवरी को हुए 22 वर्षीय अभिषेक हत्याकांड मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसी गांव के गजाधर यादव को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जाता है कि अभिषेक का शव उसके घर से करीब सौ मीटर दूर स्थित बासा के पास अमरूद के पेड़ से लटका हुआ मिला था। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी।
इधर, बिहपुर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। मिल्की गांव से मारपीट की घटना के आरोपी मो. इमाम तथा सोनवर्षा गांव से गैरजमानतीय वारंटी अनिल राय को पुलिस ने दबोच लिया।

थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि तीनों आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में मंगलवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

