नवगछिया : झंडापुर में एससी-एसटी एक्ट मामले का आरोपी गिरफ्तार
झंडापुर थाना क्षेत्र में पिछले वर्ष दिसंबर माह में दर्ज एससी-एसटी एक्ट के एक मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान झंडापुर के काली कबुतरा स्थान निवासी सुमन के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे उसके घर से गिरफ्तार किया।
थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि इस मामले में वादी अनिल पहाड़ी द्वारा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मामला दर्ज होने के बाद से पुलिस लगातार जांच में जुटी हुई थी। गुप्त सूचना और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोचा गया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की गई। सोमवार को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं, मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच अभी जारी है।


