नवगछिया : इस्माईलपुर पुलिस ने कट्टा और कारतूस के साथ दो युवकों को दबोचा
वाहन जांच अभियान के दौरान हुई कार्रवाई, दोनों आरोपित न्यायिक हिरासत में भेजे गए
नवगछिया के इस्माईलपुर थाना पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान अवैध हथियार के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। एसपी कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी गई।
पुलिस के अनुसार, वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर ही दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान परबत्ता निवासी मुन्ना कुमार (पिता- फागो मंडल) और नितीश कुमार (पिता- घनश्याम मंडल) के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

