NAUGACHIA News

विक्रमशिला सेतु पर आवागमन बहाल करने के लिए बेली ब्रिज निर्माण की तैयारी तेज

नवगछिया : इस्माईलपुर पुलिस ने कट्टा और कारतूस के साथ दो युवकों को दबोचा

नवगछिया : फेसबुक वाला प्यार पहुंचा मंदिर तक, ग्रामीणों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी

नवगछिया में बाइक मैकेनिक की करंट लगने से मौत, शोरूम में मचा हड़कंप

विक्रमशिला सेतु का हेल्थ ऑडिट तेज, कई स्पैन में मिली खामियां

नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देशी कट्टा, 13 जिंदा कारतूस और खोखा बरामद

नवगछिया में हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

नवगछिया :ट्रक से टकराई पिकअप वैन, चालक की मौत; तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देशी कट्टा, 13 जिंदा कारतूस और खोखा बरामद

नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देशी कट्टा, 13 जिंदा कारतूस और खोखा बरामद

Whatsapp group Join

नवगछिया पुलिस ने खरीक थाना क्षेत्र के ग्रामीण कन्हैया मोदी हत्याकांड का खुलासा करते हुए कुख्यात अपराधी ऋषभ चौधरी समेत तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को एसपी कार्यालय से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी। बताया गया कि कन्हैया मोदी की हत्या रंगदारी नहीं देने पर गोली मारकर की गई थी।

पुलिस के अनुसार, अपराधी ऋषभ चौधरी लगातार खरीक थाना क्षेत्र निवासी कन्हैया मोदी से रंगदारी की मांग कर रहा था। जब कन्हैया मोदी ने रंगदारी देने से इनकार कर दिया, तो अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल कन्हैया मोदी को पहले स्थानीय अस्पताल और फिर बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए नवगछिया एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की और तकनीकी अनुसंधान व गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

खरीक थाना अध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस लगातार उनकी तलाश में जुटी थी। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर कुख्यात अपराधी ऋषभ चौधरी, मो. रहमत और अभिनव कुमार को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देशी कट्टा, 13 जिंदा कारतूस और घटना में इस्तेमाल किया गया एक खोखा बरामद किया है। पूछताछ में अपराधियों से कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी ऋषभ चौधरी का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी और आर्म्स एक्ट समेत करीब एक दर्जन गंभीर मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। पुलिस अब उसके नेटवर्क और अन्य सहयोगियों की तलाश में जुटी हुई है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है