NAUGACHIA News

विक्रमशिला सेतु पर आवागमन बहाल करने के लिए बेली ब्रिज निर्माण की तैयारी तेज

नवगछिया : इस्माईलपुर पुलिस ने कट्टा और कारतूस के साथ दो युवकों को दबोचा

नवगछिया : फेसबुक वाला प्यार पहुंचा मंदिर तक, ग्रामीणों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी

नवगछिया में बाइक मैकेनिक की करंट लगने से मौत, शोरूम में मचा हड़कंप

विक्रमशिला सेतु का हेल्थ ऑडिट तेज, कई स्पैन में मिली खामियां

नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देशी कट्टा, 13 जिंदा कारतूस और खोखा बरामद

नवगछिया में हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

नवगछिया :ट्रक से टकराई पिकअप वैन, चालक की मौत; तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : फेसबुक वाला प्यार पहुंचा मंदिर तक, ग्रामीणों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी

कालिंदी नगर के शिव मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से हुआ प्रेम विवाह, इलाके में बनी चर्चा का विषय

Whatsapp group Join

नवगछिया के गंगा पार दियारा इलाके में एक अनोखी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। गोपालपुर थाना क्षेत्र के कालिंदी नगर में ग्रामीणों की पहल पर एक प्रेमी जोड़े की शादी हिंदू रीति-रिवाज से शिव मंदिर परिसर में संपन्न कराई गई।

जानकारी के अनुसार कदवा थाना क्षेत्र के खैरपुर कदवा गांव निवासी सुभाष सिंह के पुत्र सुमन कुमार का परिचय कालूचक कालिंदी नगर निवासी यूरिन सिंह की पुत्री कोमल से फेसबुक और सोशल मीडिया के माध्यम से हुआ था। बताया जा रहा है कि पिछले करीब एक महीने से दोनों के बीच लगातार बातचीत हो रही थी और इसी दौरान दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे।

प्रेम संबंध गहराने के बाद सुमन कुमार शादी करने के इरादे से युवती के गांव कालिंदी नगर पहुंच गया। मामले की जानकारी मिलने पर स्थानीय ग्रामीणों ने दोनों परिवारों से बातचीत की और गांव के शिव मंदिर प्रांगण में हिंदू रीति-रिवाज से दोनों की शादी करा दी।

शादी के बाद गांव में यह प्रेम विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने नवदंपति को आशीर्वाद देकर उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है