NAUGACHIA News

नवगछिया :ट्रक से टकराई पिकअप वैन, चालक की मौत; तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

विक्रमशिला सेतु पर बनेगा बेली ब्रिज, बीआरओ की 100 सदस्यीय टीम भागलपुर पहुंचेगी

नवगछिया : धीमी रफ्तार पर अभियंता प्रमुख भड़के, एजेंसी को दी कार्रवाई की चेतावनी

नवगछिया लोक अदालत में सैकड़ों मामलों का निष्पादन, लाखों रुपए की हुई वसूली

नवगछिया में भाई बना हत्यारा, सोते समय हथौड़ी से मारकर शव टंकी में छिपाया

नवगछिया : टावर लगाने का झांसा देकर 1.20 लाख की ठगी, साइबर थाने में केस दर्ज

नवगछिया में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी, खाते से उड़ाए 30 हजार रुपए

अक्षरा सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से की मुलाकात, भोजपुरी फिल्मों पर हुई चर्चा

NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया :ट्रक से टकराई पिकअप वैन, चालक की मौत; तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-31 पर शनिवार की अल सुबह करीब चार बजे तेज रफ्तार पिकअप वैन सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

Whatsapp group Join

सूचना मिलते ही भवानीपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर भेजा। मृतक की पहचान समस्तीपुर जिले के शाहपुर पटोरी थाना क्षेत्र के धमौन गांव निवासी विश्वनाथ राय के पुत्र सुनील कुमार (30) के रूप में हुई है। वहीं घायल चालक मनोज कुमार (28) बताया गया है।

घायल मनोज कुमार ने बताया कि वह अपने साथी सुनील के साथ पिकअप वैन में गाजर और चुकंदर लेकर समस्तीपुर से पूर्णिया जा रहे थे। घटना के समय सुनील वाहन चला रहा था। हादसा नारायणपुर बस स्टैंड चौक से पश्चिम करीब 500 मीटर दूरी पर हुआ।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप वैन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसी में फंस गया। परिजनों के पहुंचने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेजा गया।

परिजनों ने बताया कि सुनील अपने माता-पिता का इकलौता बेटा और परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। वर्ष 2016 में उसकी शादी महद्दीनगर जलालपुर निवासी सुर्मिला कुमारी से हुई थी। उसके तीन छोटे बच्चे हैं, जिनमें एक दो माह का शिशु भी शामिल है। घटना के बाद मां, पत्नी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ड्राइवर एसोसिएशन के आदित्य राज ने एनएच पर सर्विस रोड निर्माण की मांग की है। भवानीपुर थाना के पुअनि हरिश्चंद्र उपाध्याय ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है