NAUGACHIA News

नवगछिया :ट्रक से टकराई पिकअप वैन, चालक की मौत; तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

विक्रमशिला सेतु पर बनेगा बेली ब्रिज, बीआरओ की 100 सदस्यीय टीम भागलपुर पहुंचेगी

नवगछिया : धीमी रफ्तार पर अभियंता प्रमुख भड़के, एजेंसी को दी कार्रवाई की चेतावनी

नवगछिया लोक अदालत में सैकड़ों मामलों का निष्पादन, लाखों रुपए की हुई वसूली

नवगछिया में भाई बना हत्यारा, सोते समय हथौड़ी से मारकर शव टंकी में छिपाया

नवगछिया : टावर लगाने का झांसा देकर 1.20 लाख की ठगी, साइबर थाने में केस दर्ज

नवगछिया में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी, खाते से उड़ाए 30 हजार रुपए

अक्षरा सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से की मुलाकात, भोजपुरी फिल्मों पर हुई चर्चा

NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया लोक अदालत में सैकड़ों मामलों का निष्पादन, लाखों रुपए की हुई वसूली

नवगछिया व्यवहार न्यायालय में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में लंबित मामलों का निष्पादन किया गया। मामलों के निपटारे के लिए सात बेंच गठित किए गए थे।

Whatsapp group Join

प्रथम बेंच पर जिला अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम अफजल आलम एवं पैनल अधिवक्ता राघव नंदन मौजूद थे। इस बेंच पर 135 मामलों का निष्पादन हुआ। कुल 56,12,550 रुपए का समझौता कराया गया, जबकि 34,12,250 रुपए ऋण की वसूली की गई।

द्वितीय बेंच पर जिला अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय दिव्य प्रकाश और पैनल अधिवक्ता प्रभात कुमार थे। यहां 103 मामलों का निष्पादन किया गया। 17,03,907 रुपए का समझौता हुआ तथा 11,22,697 रुपए की ऋण वसूली की गई।

तृतीय बेंच पर अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी तृतीय दीपक कुमार एवं पैनल अधिवक्ता अमित कुमार यादव थे। इस बेंच पर 83 मामलों का निष्पादन किया गया। कुल 55,36,761 रुपए का समझौता कराया गया और 5,63,676 रुपए ऋण की वसूली की गई।

वहीं एक अन्य बेंच पर अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी आशीष चंद्र एवं पैनल अधिवक्ता मनीष कुमार मौजूद थे। यहां चार मामलों का निष्पादन किया गया। 1,53,000 रुपए का समझौता हुआ तथा 25 हजार रुपए ऋण की वसूली की गई।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है