NAUGACHIA News

नवगछिया :ट्रक से टकराई पिकअप वैन, चालक की मौत; तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

विक्रमशिला सेतु पर बनेगा बेली ब्रिज, बीआरओ की 100 सदस्यीय टीम भागलपुर पहुंचेगी

नवगछिया : धीमी रफ्तार पर अभियंता प्रमुख भड़के, एजेंसी को दी कार्रवाई की चेतावनी

नवगछिया लोक अदालत में सैकड़ों मामलों का निष्पादन, लाखों रुपए की हुई वसूली

नवगछिया में भाई बना हत्यारा, सोते समय हथौड़ी से मारकर शव टंकी में छिपाया

नवगछिया : टावर लगाने का झांसा देकर 1.20 लाख की ठगी, साइबर थाने में केस दर्ज

नवगछिया में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी, खाते से उड़ाए 30 हजार रुपए

अक्षरा सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से की मुलाकात, भोजपुरी फिल्मों पर हुई चर्चा

NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया में भाई बना हत्यारा, सोते समय हथौड़ी से मारकर शव टंकी में छिपाया

नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र स्थित सधुवा गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में मृतक के छोटे भाई रूदल सिंह को गिरफ्तार किया गया है, जिसे पुलिस ने मुख्य आरोपी बताया है।

Whatsapp group Join

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से शनिवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 24 अप्रैल 2026 को सूचना मिली थी कि सधुवा गांव में एक व्यक्ति की हत्या कर शव को पानी की टंकी में छिपा दिया गया है। सूचना मिलते ही रंगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव बरामद कर पोस्टमार्टम कराया। मृतक की मां के बयान पर रंगरा थाना कांड संख्या-99/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने 8 मई को आरोपी रूदल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। वह गनौरी सिंह का पुत्र और सधुवा गांव निवासी है। रंगरा थाना प्रभारी विश्व बंधु कुमार ने बताया कि हत्या के बाद आरोपी फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। खुफिया सूचना के आधार पर उसे दबोचा गया।

पुलिस के अनुसार, इस मामले में मृतक की भाभी पहले ही न्यायालय में आत्मसमर्पण कर चुकी थी। रिमांड पर पूछताछ के दौरान महिला अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने अपने पति रूदल सिंह और अपने भाई के साथ मिलकर सोए हुए मृतक के सिर पर हथौड़ी से वार कर हत्या की थी।

हत्या के बाद शव को छिपाने के उद्देश्य से शौचालय की टंकी में डाल दिया गया था। महिला अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथौड़ी भी बरामद कर ली है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है