नवगछिया: भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए आगे आए NSS स्वयंसेवक, कॉलेज परिसर में रखे जलपात्र
नवगछिया: गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए बीएलएस कॉलेज के एनएसएस (राष्ट्रीय सेवा योजना) के स्वयंसेवकों ने सराहनीय पहल की है। स्वयंसेवकों द्वारा कॉलेज परिसर में जगह-जगह मिट्टी के बर्तनों में स्वच्छ और ताजा पानी रखकर पक्षियों के लिए राहत की व्यवस्था की गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस अवसर पर कॉलेज के प्रोफेसर मानिक चंद ने कहा कि तापमान बढ़ने के साथ ही इंसानों के साथ-साथ पशु-पक्षियों की समस्याएं भी बढ़ जाती हैं। ऐसे में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना हमारी मानवीय जिम्मेदारी है।
वहीं शिक्षक प्रतिनिधि प्रो. अमरजीत सिंह ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे भी अपने घरों की छतों या आंगन में छोटे-छोटे बर्तनों में पानी रखें, ताकि इस भीषण गर्मी में पक्षियों को राहत मिल सके।


