नवगछिया : कोचिंग से लौट रहे छात्र पर रॉड से हमला, दो नामजद पर केस

NEWS

नवगछिया। कोचिंग से पढ़कर घर लौट रहे एक छात्र पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में गोपालपुर थाना क्षेत्र के हरनाथचक निवासी संदेश कुमार ने नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्राथमिकी में रंगरा चौक थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी संतोष कुमार और हिमांशु कुमार को नामजद आरोपित बनाया गया है। पीड़ित के अनुसार, 20 दिसंबर की सुबह करीब आठ बजे वह कोचिंग से लौट रहा था।

इसी दौरान नवगछिया थाना चौक स्थित बजरंगबली मंदिर के पास पीछे से आए दोनों आरोपितों ने उसके सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।