नवगछिया रेलवे स्टेशन के कई सीसीटीवी कैमरों से फुटेज.. संदिग्धों की तस्वीरें जारी

NEWS

नवगछिया: रविवार की शाम, नवगछिया के हड़िया पट्टी में किराना व्यवसायी विनय गुप्ता की हत्या के मामले में पुलिस ने अपनी जांच को त्वरित गति से आगे बढ़ाया है। भागलपुर के आईजी ने नवगछिया का दौरा किया, जहां उन्होंने कुछ महत्वपूर्ण निर्देश दिए और मामले को जल्द सुलझाने का आदेश दिया। इस जांच दल का संचालन नवगछिया के एसपी प्रेरणा कुमार कर रही हैं, जिसमें नवगछिया के एसडीपीओ ओम प्रकाश, डीएसपी, नगर थाना के अध्यक्ष और अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस इस मामले की हर दृष्टिकोण से गहन जांच कर रही है। मृतक की पत्नी रेणु गुप्ता की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने नगर परिषद क्षेत्र और नवगछिया रेलवे स्टेशन के कई सीसीटीवी कैमरों से फुटेज की समीक्षा की है और कई संदिग्धों की तस्वीरें जारी की हैं। संदिग्धों की पहचान के लिए पुलिस लगातार छापे मार रही है।

नवगछिया के एसडीपीओ ने बताया कि हत्या के पीछे के कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाए हैं, लेकिन पुलिस तीन संभावित कारणों पर विचार कर रही है, जिनमें आर्थिक लेन-देन, रंगदारी और अन्य संवेदनशील मुद्दे शामिल हैं। इस हत्या के बाद नवगछिया बाजार में भय का वातावरण है। वही देर शाम  विनय गुप्ता के घर पहुंची पूर्व विधायक बीमा भारती, पूर्व संसद अबू केशर, गोपाल गुप्ता उन्होंने आश्वाशन दिया कि अपराधी जल्द से जल्द सलाखों के पीछे होगा