नवगछिया : अपहरण मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता बरामद

नवगछिया :  थाना क्षेत्र में युवती के अपहरण मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता को सकुशल मुक्त कराकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 27 जून 2025 को शिकायत दर्ज कराई गई थी कि पीड़िता की बहन 24 जून को बैंक जाते समय लापता हो गई थी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

खोजबीन के बाद परिजनों को पता चला कि रोशन कुमार उसे बहला-फुसलाकर दंडपुर इलाके से भगा ले गया है। इसके आधार पर भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस ने मानवीय और तकनीकी तरीकों का इस्तेमाल करते हुए पीड़िता को दंडपुर इलाके से बरामद कर अपहरणकर्ता रोशन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। मुक्त कराई गई युवती की मेडिकल जांच कराई गई और कोर्ट में उसका बयान दर्ज कराया गया। पुलिस मामले में कानूनी कार्रवाई जारी रखे हुए है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है

Verified by MonsterInsights