NAUGACHIA News

नवगछिया :ट्रक से टकराई पिकअप वैन, चालक की मौत; तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

विक्रमशिला सेतु पर बनेगा बेली ब्रिज, बीआरओ की 100 सदस्यीय टीम भागलपुर पहुंचेगी

नवगछिया : धीमी रफ्तार पर अभियंता प्रमुख भड़के, एजेंसी को दी कार्रवाई की चेतावनी

नवगछिया लोक अदालत में सैकड़ों मामलों का निष्पादन, लाखों रुपए की हुई वसूली

नवगछिया में भाई बना हत्यारा, सोते समय हथौड़ी से मारकर शव टंकी में छिपाया

नवगछिया : टावर लगाने का झांसा देकर 1.20 लाख की ठगी, साइबर थाने में केस दर्ज

नवगछिया में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी, खाते से उड़ाए 30 हजार रुपए

अक्षरा सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से की मुलाकात, भोजपुरी फिल्मों पर हुई चर्चा

NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

भागलपुर के लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है

गंगा

Whatsapp group Join

इस बार गर्मी में भागलपुर के लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। एशियन डवलपमेंट बैंक (एडीबी) ने गंगा के इस क्षेत्र को डॉल्फिन सेंचुरी के लिहाज से इको सेंसिटिव जोन बताकर किसी अतिरिक्त गतिविधि पर रोक लगा दी है।

जिससे लोगों के सामने पानी की बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। बताया जा रहा है कि गंगा में नया चैनल बनाकर बरारी वाटर वर्क्स तक पानी लाने का काम शुरू होने से पहले ही रोक दिया गया। शुक्रवार से नया चैनल बनना था, इसके पहले पैन इंडिया द्वारा बनाए जा रहे चैनल का काम भी रुक गया है ।

 ऐसे में शहर की जलापूर्ति कभी भी ठप हो सकती है। वाटर वर्क्सइ की हालत यह है कि चार में तीन तालाब लगभग सूख चुके हैं और इंटकवेल में पानी की कमी के कारण एक बार में एक ही मोटर चलाई जा रही है। ऐसे में अगर अगले 24 घंटे में स्थिति नहीं सुधरी तो जलापूर्ति ठप होना तय है।
 निरीक्षण कर रोका चैनल का काम: एडीबी द्वारा आदेश जारी करने से पहले शुक्रवार को इस प्रोजेक्ट के लिए बुडको से नियुक्त इनवायरमेंटल एक्सपर्ट लता चौधरी भागलपुर पहुंचीं। उन्होंने पैन इंडिया के प्रोजेक्ट इंचार्ज शशिमोहन सिंह के साथ वाटर वर्क्सए में जाकर वस्तु स्थिति देखी और एडीबी की आपत्ति से अवगत कराया।
 शाम में बुडको से कार्यपालक अभियंता विजय चन्द्र शर्मा भी पहुंचे। कहा कि एडीबी का स्पष्ट निर्देश है कि ऐसा कोई काम नहीं होगा, जो पर्यावरण अधिनियम के तहत नहीं है। एडीबी ने बुडको के अधिकारियों को दिए निर्देश में दो टूक कहा है कि गंगा में चैनल बनाने से अगर कुछ कानूनी मामला बना तो कांट्रैक्टर कंपनी जिम्मेदार होगी।
 अभी इस प्रोजेक्ट के तहत कुछ नहीं हो सकता है। इनवायरमेंटल एक्सपर्ट लता चौधरी ने पैन इंडिया के अधिकारियों से यह भी कहा है कि जहां जलमीनार या अन्य किसी कार्य के लिए पेड़ काटे जा रहे हैं, वहां उसी वक्त पौधरोपण भी कराएं।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है