NAUGACHIA News

विक्रमशिला सेतु का मरम्मत शुरू, इतने महीने में तैयार होगा बेली ब्रिज

नवगछिया : गोपालपुर सीट से उम्मीदवार बनाया गया, जीतकर बिहार सरकार में उर्जा मंत्री

बिहपुर के विधायक इंजीनियर कुमार शैलेंद्र बने पथ निर्माण मंत्री.. मजबूत जनाधार और लंबे राजनीतिक अनुभव

विक्रमशिला सेतु के टूटे हिस्से पर बनेगा बेली ब्रिज, सेना की टीम ने शुरू की तैयारी

नवगछिया यात्रियों को राहत: अब शाम इतना बजे तक चलेगी नाव सेवा

नवगछिया का दर्द: रातभर बरारी घाट पर फंसे रहे यात्री, जागती रहीं महिलाएं

विक्रमशिला सेतु के टूटे हिस्से का सेना की GREF टीम ने किया निरीक्षण

नवगछिया : शाम पांच बजे बाद नाव बंद होने से बढ़ी दिक्कत

NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

बिना बिजली के 40 दिनों तक LED बल्ब को जलाया ये उपाय

141212131105_potato_electricity_624x351_thinkstock

Whatsapp group Join

बिजली के संकट से जूझ रहे दुनियाभर के लोगों को देखते हुए शोधकर्ताओं ने आलू से LED बल्ब जलाने का आविष्कार किया है। येरुशलम की हिब्रू यूनिवर्सिटी के राबिनोविच का दावा है कि एक आलू से 40 दिनों तक LED बल्ब को जलाया जा सकता है।

शोधकर्ता राबिनोविच और उनके सहयोगी पिछले कुछ सालों से लोगों को यही करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। यह सस्ती धातु की प्लेट्स, तारों और एलईडी बल्ब को जोड़कर किया जाता है और उनका दावा है कि ये तकनीक दुनियाभर के छोटे कस्बों और गांवों को रोशन कर देगी।

हालांकि, उन्होंने इसके लिए कोई नया सिद्धांत नहीं दिया है। आपको बता दें कि यह सिद्धांत हाईस्कूल की किताबों में पढ़ाया जाता है और बैटरी इसी पर काम करती है। इसके लिए जरूरत होती है 2 धातुओं की। पहला एनोड, जो नेगेटिव इलेक्ट्रोड है। जैसे कि जिंक। दूसरा है कैथोड, जो पॉजिटिव इलेक्ट्रोड है। जैसे कॉपर यानी तांबा।

आलू के भीतर मौजूद ऐसिड जिंक और तांबे के साथ रासायनिक क्रिया करता है और जब इलेक्ट्रॉन एक पदार्थ से दूसरे पदार्थ की तरफ जाते हैं तो ऊर्जा पैदा होती है। दुनिया में 120 करोड़ लोग बिजली से वंचित हैं और एक आलू उनका घर रोशन कर सकता है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है