कदवा में एक्सीस बैंक के ग्रहक सेवा केंद्र का उद्घघाटन

ढोलबज्जा : कदवा दियारा पंचायत के बोरवा टोला में, मंगलवार के दिन सरपंच सिराज साह के मकान में एक्सीस बैंक के (सीएसपी) ग्रहक सेवा केंद्र का उद्घाटन मुखिया अशोक सिंह ने फीता काट कर किया। इस बैंक को खुलने से अब लोगों को बहुत सारे सुविधाओं का लाभ मिलेगा. जहाँ लोग नया खाता खुलवाकर, किसी भी बैंक का नगद निकासी, जमा, मनी ट्रांसफर, बैलेंस की जानकारी के साथ मोटरसाइकिल इंश्योरेंस, आधार कार्ड में मोबाईल नंबर सुधार, मोबाईल बटुआ, रीचार्ज लाईब इंश्योरेंस जैसी सुविधा प्राप्त कर सकते हैं. इससे ज्यादा कर किसान व विद्यार्थियों को लाभ मिलेंगे. इस मौके पर डायरेक्टर सह बैंक अॉफ बरौदा के जेडएमए अॉफिसर निवास कुमार सिंह, शशि कुमार, भूतपूर्व प्रमुख अमोद कुमार, चुनचुन सिंह, न्याय सचिव उमेश राम व दयानंद सिंह के साथ अन्य लोग उपस्थित थे.
