नवगछिया : 230 करोड़ रुपये की लागत से तटबंधों पर सड़क निर्माण की प्रक्रिया अंतिम चरण में

सूचना/खबरे

नवगछिया अनुमंडल में गंगा नदी के तटबंधों पर लगभग 230 करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण का कार्य अंतिम चरण में पहुँच चुका है। नवगछिया बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता, ई. गौतम कुमार ने यह जानकारी दी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उन्होंने बताया कि गंगा बाढ़ नियंत्रण समिति (जीएफसीसी) को मंजूरी के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। जीएफसीसी द्वारा अनुरोधित सभी जानकारियाँ उपलब्ध करा दी गई हैं, और जैसे ही मंजूरी मिलती है, निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

मिली जानकारी के अनुसार, जहान्वी चौक से गोपालपुर के बिंद टोली में स्थित स्पर संख्या नौ तक करीब 18.8 किलोमीटर, तथा राघोपुर से खैरपुर लत्तीपुर और नारायणपुर जमींदारी बांध पर 10.50 किलोमीटर क्षेत्र में कालीकरण किया जाएगा।