नवगछिया के गोपालपुर शिक्षकों को ले जा रहा टोटो पलट गया, जिससे चार शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के जाह्नवी चौक के पास महादेवपुर-तेतरी 14 नंबर सड़क पर हुई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सभी शिक्षक उच्च विद्यालय सैदपुर में कार्यरत थे और मंगलवार की सुबह टोटो में सवार होकर गोपालपुर आ रहे थे। विक्रमशिला सेतु पुल के पास जाम की वजह से टोटो ने 14 नंबर सड़क तेतरी की ओर रुख किया, लेकिन रास्ते में अनियंत्रित होकर पलट गया।
इस दुर्घटना में नेहा कुमारी, अंकित कुमार और मोहम्मद शाकिर गंभीर रूप से घायल हुए, जबकि टोटो चालक कन्हैया की स्थिति अस्पताल में नाजुक है। लोग बताते हैं कि टोटो के सामने एक मोटरसाइकिल आ गई, जिसे बचाने में टोटो पलट गया।

