नवगछिया : प्रखंडों में स्थापित मां सरस्वती की प्रतिमाओं का विसर्जन मंगलवार को कर दिया गया। खरीक मीरजाफरी, नया टोला तेलघी, खरीक बाजार, ध्रुवगंज, तेलघी समेत विभिन्न गांवों में स्थापित मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन का सिलसिला मंगलवार दोपहर से शुरू हुआ तो देर रात तक चलता रहा। वहीं कुछ प्रतिमाओं का विसर्जन बुधवार को किया जाएगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!विसर्जन शोभायात्रा में में मां सरस्वती के जयकारे से पूरा इलाका गूंज उठा। महिलाओं ने खोइंचा भरकर पूजा-अर्चना की और मैया को विदाई दी। प्रतिमाओं का विसर्जन गंगा और कोसी नदी के अलावा कलबलिया धार व विभिन्न जलाशयों में किया गया। श्रद्धालु नाचते-गाते विसर्जन घाट पहुंचे। जहां आरती के बाद प्रतिमा का विसर्जन किया गया। विधि-व्यवस्था को बनाएं रखने के लिए थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नरेश कुमार पुलिस बल के साथ जुलूस की निगरानी करते दिखे। इधर, पीरपैंती में भी मां सरस्वती की प्रतिमाओं का विसर्जन मंगलवार की देर तक किया गया।

